लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- मोतीपुर में अंबेडकर जयंती के दिन हुए बवाल मामले में पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिध मंडल को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक जत्था मोतीपुर ग्रांट नंबर 10 के पीड़ितों से मुलाकात करने जा रहा था। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष विपुल गुप्ता, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव रामचंद्र प्रधान, संपूर्णानगर के नगर अध्यक्ष राजन यादव, कमर आलम, आदिल खान, अनिल राजवंशी, शोएब खान व अफजल खान शामिल थे। वह बांकेगंज के पास पहुंचे तभी पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। यह भी पढ़ें- हटवाया अनशन, कांग्रेसी और पुलिसकर्मियों में धक्का-मुक्की पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ा ...