लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों को मोतीपुर गांव जाने से पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने बांकेगंज कुकरा रोड पर धान मिल के पास बैरियर लगाकर उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया और समझाकर वापस लौटा दिया। मोतीपुर गांव में 14 अप्रैल को यहां भारी बवाल हुआ था। उपद्रवियो ने दो सरकारी वाहन समेत सात वाहन तोड़ डाले थे। जबकि दो सरकारी वाहन फूंक दिए गए। मंगलवार को भीम आर्मी के पदाधिकारियों के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग सक्रिय हो गया। गांव की ओर जाने वाले रोड पर बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। चौपहिया वाहनों में सवार लोगों से पूछताछ के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा था। बताया गया कि जिला महासचिव दीपक जाटव, जिला प्रभारी सिद्धार्थ भारती और विधानसभा अध्यक्ष पलिया अनिल कुमार जाटव करीब पौने तीन बजे...