मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बंद पड़ी मोतीपुर चीनी मिल को नए सिरे से चालू करने की कवायद में गन्ना विभाग ने एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। विभाग ने मोतीपुर चीनी मिल की जमीन इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) से वापस लेने के लिए पहल शुरू कर दी है। इस क्रम में करीब डेढ़ दशक पहले आईपीएल से लीज पर जमीन देने के बदले ली गई राशि वापस करने का फैसला लिया है। इसके लिए विभाग ने महालेखाकार को पत्र लिखकर स्वीकृति मांगी है।

चीनी मिल की भूमि वापसी इस संबंध में ईखायुक्त अनिल कुमार झा ने महालेखाकार को पत्र लिखकर बताया है कि मोतीपुर चीनी मिल की लीज पर दी गई 266 हेक्टेयर जमीन आईपीएल से वापस ली जानी है। इसके लिए हाईकोर्ट के आदेश में नियुक्त किए गए आर्बिट्रेटर के आदेश के आलोक में 28.10 करोड़ रुपये वापस किए जाने हैं, जो आईपीएल ने 2010 में निविदा...