मोतीपुर के युवक की गुजरात में मौत, हत्या की आशंका
मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बथना गांव निवासी देवेंद्र सहनी की गुजरात में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र हाल ही में मजदूरी करने के लिए गुजरात के साबरमती गया था। साबरमती रेलवे स्टेशन के समीप बिजली के खंभे में फंदे से उसका शव लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।परिजनों ने बताया कि गांव के ही ठेकेदार कुंदन और चंचल भगत मजदूरी के लिए देवेंद्र को गुजरात लेकर गया था। आरोप लगाया कि एडवांस के पैसे को लेकर देवेंद्र पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी विवाद में परिजनों ने दोनों पर देवेंद्र की हत्या करने की आशंका जताई है। वहीं, देवेंद्र के शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उसकी पत्नी सोनी देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.