श्रावस्ती, मार्च 29 -- श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर कला में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 400 मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न रोग के लक्षणों की जानकारी दी गई। सीएमओ डा एके सिंह ने कहा कि किसी भी रोग के उपचार में उसके लक्षणों को पहचानना प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि मरीज रोग के लक्षणों को प्रारंभिक स्तर पर ही पहचान लेता है तो उसका उपचार आसान और तीव्र हो जाता है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह से अधिक खांसी आती है तो इसे तत्काल चिकित्सक को दिखाना चाहिए। यह टीबी का प्रारंभिक लक्षण हो सकता है। इस मौके पर आईसीएमआर आरएमआरसी गोरखपुर के डा गौरव राज द्विवेदी, डा राजीव सिंह, डा नालिनी मिश्रा, डा रितेश, ओम शिवम, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...