मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फतेहा हिंदी में रविवार की देर चोरी हो गई। चोरों ने विद्यालय के कई कमरों के ताले काटकर करीब सात क्विंटल चावल, 17 पंखे, गैस सिलेंडर और बच्चों के खाने की थालियां उड़ा लीं। सोमवार की सुबह करीब सवा नौ बजे जब प्रधानाध्यापक मदन कुमार सिंह स्कूल पहुंचे तो चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। बताया जा रहा है कि चोरों ने विद्यालय के बगल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को भी निशाना बनाया। हालांकि वहां से कुछ हाथ नहीं लगा। एचएम मदन कुमार सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...