मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मध्य-पूर्व जंग के बीच एक ओर जहां रसोई गैस की किल्लत है। वहीं, दूसरी ओर तस्करों द्वारा कंटेनर काटकर रसोई गैस सिलेंडर को कालाबाजारी में बेचा जा रहा है। रात के अंधेरे में गैस का गोरखधंधा काफी समय से फल-फूल रहा है। नरियार में सोमवार की रात ओडिशा से नेपाल जा रहे कंटेनर काटकर रसोई गैस चोरी मामले में एमओ उमेश कुमार के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें कंटेनर, बोलेरो, टोटो मालिक व चालक सहित आधा दर्जन तस्करों को आरोपित किया है। कंटेनर नेपाल जा रहा था। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जब्त कंटेनर, बोलेरो और टोटो के नंबर का पता लगाया जा रहा है। आसपास में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है।मोतीपुर में कंटेनर से गैस चोरी का गोरखधंधा पिछले कई वर्षों से चल रहा है। पुलिस के आने की भनक...