मोतीपुर : महवल में सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, महापंचायत बुलाई
मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। महवल गांव में रविवार को कृष्णनंदन सहनी की अध्यक्षता में महापंचायत हुई। इसमें सीमेंट फैक्ट्री लगाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने एक स्वर में विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री से बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलेगा, कृषि भूमि खराब होगी और जलस्तर व स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। वे लोग फैक्ट्री को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग कर रहे थे। राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सर्राफ ने कहा कि किसी भी कीमत पर फैक्ट्री स्थापित नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा है सीमेंट फैक्ट्री खुलने से उससे निकलने वाले धूल-धुएं से सांस की बीमारी का खतरा और खेती भी बर्बाद हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- मोतीपुर : महवल में सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, महापंचायत बुलाई ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.