मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के समीप एनएच 27 पर बुधवार शाम ट्रक ने कार में ठोकर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग जख्मी हो गए। सभी का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कार सवार भाग्यनारायण यादव ने पुलिस को बताया कि  वे लोग पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी से पटना की ओर जा रहे थे। बैग में रखे 50 हजार रुपए गायब है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि  छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...