मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मोतीपुर। मोतीपुर में बुधवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष बसंत ने आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बेलगाम अपराधी लगातार वारदात कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन एफआईआर दर्ज कर हवा में तीर मार रही है। करजा में अधिवक्ता प्रेम कुमार पंकज पर अपराधियों द्वारा हमला और लूटपाट की घटना, दामोदरपुर में स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट की घटना, सरफुद्दीनपुर में व्यवसायी हरेराम चौधरी की हत्या, माधोपुर सुस्ता के स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार की हत्या से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की। यह भी पढ़ें- मोतीपुर : आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई यह भी पढ़ें- बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना यह भी पढ़ें-...