रामपुर, अप्रैल 25 -- शाहबाद। शुक्रवार रात मोतीपुरा गांव में बारात के दौरान आपस में बारात भिड़ गए। बीच-बचाव को आए दुल्हन के तहेरे भाई से भी बाराती भिड़ गए। आरोप है कि इसके बाद एक पक्ष के पथराव कर दिया। जिसमें एक युवक जख्मी हो गया। गांव में एक युवती की बारात आई थी। बारात चढ़त के दौरान डांस करते वक्त बारातियों में आपस में मारपीट हो गई। मारपीट होती देख दुल्हन का तहेरा भाई आकर समझाने लगा। आरोप है कि इसको लेकर वे लोग उससे भिड़ गए। इसके बाद पथराव हुआ और एक युवक जख्मी हो गया। रात में डायल-112 मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- विवाद में बिना दुल्हन लौटी बारात, अगले दिन शादी की रस्म पूरी लेकिन दोनों पक्षों के बीच मामला रफा-दफा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...