मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मोतीपुर, बंदरा में भी आरक्षित पद पर बिहार से बाहर की नियुक्त महिला शिक्षक मिली है। जिले में विभिन्न प्रखंडों में जांच के दौरान महिला आरक्षित पद पर सूबे के बाहर की महिलाओं की नियुक्ति की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

जांच के दौरान मिले शिक्षिकाएं मिडिल के अलावा अब हाईस्कूल और प्लस 2 में भी इन प्रखंडों में आधा दर्जन महिला शिक्षक ऐसी मिली हैं, जिनकी आरक्षित पद पर नियुक्ति हुई है। डीपीओ स्थापना ने इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। टीआरई 3 में इनकी नियुक्ति हुई है। इनमें कोई यूपी, उड़ीसा तो कोई अन्य राज्य की हैं। टीआरई-1 से लेकर टीआरई-3 में आरक्षित पद पर बिहार से बाहर के अभ्यर्थियों को लाभ देने को लेकर कोर्ट में मामला गया था। इसके बाद सभी जिलों को जांच का आदेश मिला। जांच के दौरान अलग-अलग प्...