साहिबगंज, फरवरी 26 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के मोतीपहाड़ी गांव के ग्रामीणों ने मोतीपहाड़ी डाक घर के अक्सर बंद रहने की शिकायत की है। ग्रामीण जितेन्द्र कुमार साह सहित कई ग्रामीणों की शिकायत है कि मोतीपहाड़ी डाक घर हमेशा बंद रहता है। गुरुवार को भी डाक घर बंद था। ग्रामीणों ने बताया कि डाक घर बंद रहने से डाक टिकट सहित अन्य कार्य नहीं हो पाता है। ग्रामीणों ने डाक घर समय पर खोलने की मांग की है। इस संबंध में मोतीपहाड़ी डाक घर के पोस्ट मास्टर कमल पंडित ने बताया कि आज गुरुवार को अवकाश में है। इस कारण डाक घर बंद है। वैसे रोजाना समय पर डाकघर खुलता है और ग्रामीणों का काम होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.