मोतिहारी, नवम्बर 18 -- मोतिहारी। मोतिहारी वन प्रमंडल की ओर से शहर का मोतीझील व डुमरियाघाट का सरोतर झील के नोटिफिकेशन के लिये बिहार सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। अधिसूचित घोषित होने के बाद केन्द्र सरकार की सहमति से दोनों झीलों पर वेटलैंड बनेगा। वेटलैंड बनने पर पक्षियों के आवासन की सुविधा बढ़ायी जायेगी। प्रवासी पक्षियों का दोनों वेटलैंड में आने की संभावना और बढ़ जायेगी। वैसे तो सरोतर झील में पहले से ही सैकड़ों की संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। उनके ठहराव की सभी संभावनाएं पूरी की जायेगी। वहीं नोटिफिकेशन होने के बाद कानूनी संरक्षण के साथ अतिक्रमण, प्रदुषण व अवैध निर्माण भी रोके जाएंगे। दोनों वेटलैंड बर्ड वॉचिंग व इको टूरिज्म के लिये आकर्षण का केन्द्र बन सकता है। बिहार का तीसरा वेटलैंड सरोतर होगा : सरोतर झील बिहार का वह तीसरा वेटलैंड होगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.