मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कर चोरी की आशंका पर राज्य वाणिज्य कर विभाग की पटना और मुजफ्फरपुर की संयुक्त टीम ने गुरुवार की देर शाम मोतीझील स्थित रेडिमेड कपड़ों के एक बड़े प्रतिष्ठान पर धावा बोला। कई गाड़ियों से पहुंची टीम देर रात तक सर्वे में जुटी रही। जिस समय टीम पहुंची इलाके के अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर जाने की तैयारी में थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस दुकान पर सर्वे की कार्रवाई चल रही है, उसके मालिक दुकान बंद करने की तैयारी में थे। दुकान में एक भी ग्राहक नहीं था। इसी बीच टीम के अधिकारियों ने दुकान में प्रवेश किया। दुकान मालिक व कर्मियों को अपना परिचय देते हुए दुकान को भीतर से बंद करने का आदेश दिया। इससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।वाणिज्य कर विभाग के सूत्रों के अनुसार टीम ने दुकान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.