मोतीझील पुल पर बेहोश मिला नशा खुरानी का शिकार यात्री
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मोतीझील ओवरब्रिज पर गुरुवार रात नशाखुरानी गिरोह का शिकार एक यात्री बेहोशी की हालत में मिला। नगर थाने की गश्ती पुलिस दल ने बेहोश यात्री को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यात्री लाल फुल टी-शर्ट, जींस व स्पोर्टस शूज पहने हुए है।उसके पास तीन झोले थे, जिसे बेहोशी की हालत में भी हाथ में पकड़े हुए था। एक ब्लू रंग का झोला पर अरब के किसी उत्पाद के ब्रांड का नाम लिखा है। लाल रंग के झोले पर मुंबई के एक मिल का पता लिखा है। तीसरा सफेद झोला मोतीझील के एक कपड़े की दुकान है। नगर पुलिस ने बताया कि उसके पास से कुछ कागजात मिले हैं। इससे उसके परिवार वालों को सूचना दी गई है। परिवार वालों के अस्पताल में पहुंचने के बाद यात्री की पहचान हो पाएगी। आशंका है कि यात्री सफर के दौरान ट्रेन में नशाखुरानी का शिकार हुआ होगा। मुजफ्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.