मोतीझील ओवरब्रिज पर महिला से झपटी 2.25 लाख की चेन
मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील ओवरब्रिज पर बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। मार्केटिंग कर लौटने के दौरान मझौलिया रोड निवासी संजू कुमारी के साथ यह घटना हुई। इसको लेकर पीड़िता ने गुरुवार को नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।संजू ने पुलिस को बताया कि रात करीब नौ बजे वह मार्केटिंग कर मोतीझील ओवरब्रिज पर खड़ी अपनी गाड़ी की ओर जा रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों तेजी से फरार हो गए। बताया कि छीनी गई चेन की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये है। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह बाइक का नंबर या बदमाशों की पहचान नहीं कर सकी। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.