मोतीझरना से लौट रहे कांवरियों से भरी बोलेरो पलटी, 11 गंभीर घायल
साहिबगंज, जुलाई 29 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बुधवारिया गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर बुधवार की देर शाम कांवरियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णापुर गांव के 11 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु महाराजपुर स्थित मोती झरना में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के बाद घर लौट रहे थे। बुधवारिया गांव के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे बोलेरो सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।दुर्घटना यह भी पढ़ें- Chapra News: सड़क दुर्घटना में तीन कांवरिये घायल, एक रेफर में सभी प्रीति प्रमाणिक (18), रीमा प्रमाणिक (34), प्रियंका मंडल (22)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.