गोंडा, जुलाई 24 -- मोतीगंज (गोंडा) संवाददाता। ‌गोंडा में मोतीगंज थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में गुरुवार देर शाम किशोरी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किशोरी की मां सोना ने इसकी सूचना पुलिस और ग्राम प्रधान को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गहन जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़ी बहन का शव देख दोनों छोटे भाइयों वा मां का रो-रो कर हाल बेहाल है। पूरे गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया दलपतपुर गांव में 17 वर्षीय लड़की की फांसी लगाने की सूचना उसकी मां ने दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दु...