पटना, जून 3 -- Bihar Weather Forecast: बिहार में जून महीना शुरू होते ही तापमान चढ़ने लग गया है। मौसम विभाग ने राज्य में भीषण लू की चेतावनी जारी कर दी है। मोतिहारी से लेकर कैमूर तक हीटवेव की आशंका है। अगले एक सप्ताह तक राज्य में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। राजधानी पटना में भी पारा चढ़ने के आसार हैं। दूसरी ओर, आंधी-बारिश को लेकर भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार को पटना, मुजफ्फरपुर समेत 12 जिलों में दिन का पार चढ़ गया। बीते 24 घंटे के भीतर बक्सर सबसे ज्यादा गर्म रहा। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार 4 जून को राज्य भर में मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 5 जून से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। खासकर दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम...