मोतिहारी शराब कांड में बड़ा ऐक्शन, 4 मौत के बाद थानेदार निलंबित; चौकीदार समेक 12 गिरफ्तार
नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Motihari Hooch Tragedy: शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है। आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीती रात से अबतक तीन बीमार लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ मृतकों की संख्या चार हो गई है। इसके बाद प्रशासन ने कड़ा ऐक्शन लिया है। तुरकौलिया के थानेदार उमाशंकर मांझी को सस्पेंड कर दिया गया है तो परसौना के चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मृतक प्रमोद यादव के भाई विनोद यादव की शिकायत पर धंधेबाज नागा राय को भी पकड़ लिया है। इलाके में छापेमारी जारी है। लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े से इलाके में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि कई लोग शराब पीकर बीमार हैं जो कार्रवाई के डर से बता नहीं रहे हैं। प्रशासन की टीम उन्हें जानकारी देने की अपील कर रही ताकि उनकी जान बचाई जा सके। शुक्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.