निज संवाददाता, अप्रैल 7 -- मोतिहारी शराब कांड : बिहार के मोतिहारी जिले के तुरकौलिया शराबकांड में तीन दिनों से निजी अस्पताल में भर्ती बालगंगा निवासी लड्डू साह की सोमवार देर शाम मौत हो गई। वह बीते तीन दिनों से वेंटिलेटर पर था। इसके साथ ही इस कांड में मृतकों की संख्या 10 हो गई है। वहीं, दो आरोपित कन्हैया यादव और सुनील साह ने सोमवार को मोतिहारी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर जहरीली स्प्रिट की सप्लाई का आरोप है। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में जुटी है। मामले में पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में अभियान चला रही है। इस बीच शराब के सेवन से बीमार 13 लोगों को बीते दो दिनों में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में फिलहाल 14 लोगों का इलाज हो रहा है। न्यायालय में सरेंडर करने वाला तस्कर कन्हैया यादव पीपरा...