नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Bihar News: मोतिहारी में जहरीली शराब से हुई मौतों ने एक बार फिर बिहार की सियासत में उबाल ला दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार और एनडीए गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह फेल हो चुका है और यह अब भ्रष्ट अधिकारियों व शराब माफियाओं के लिए 'कमाऊ पूत' बन गया है।मौतों पर तेजस्वी ने जताया दुख तेजस्वी यादव ने मोतिहारी की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि 4 लोगों की मौत और 6 लोगों की आंखों की रोशनी जाना कोई मामूली बात नहीं है। उन्होंने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक बिहार में 1300 से अधिक लोग जहरीली शराब की भेंट चढ़ चुके हैं। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि यह तो सिर्फ सरकारी आंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.