नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- Bihar Hooch Tragedy: बिहार के मोतीहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक पांच की मौत हो चुकी है। मामले में चल रही छापेमारी के दौरान पीपराकोठी से बरामद 700 लीटर स्प्रिट जहरीली पाई गई। स्प्रिट बरामद होने के बाद परीक्षण के लिए नमूना भेजा गया था, जिसकी जांच रिपोर्ट में शुद्ध मेथनॉल पाई गई है। तस्कर राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया था। वह अपने घर के सामने खेत के नाले में 27 जरकीन स्प्रीट छुपाकर रखा था। प्रत्येक जरकीन में 26-26 लीटर स्प्रीट रखी गयी थी। तस्कर इससे तीन हजार लीटर से अधिक शराब बना सकते थे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पिपरा कोठी के सलेमपुर से बरामद 700 लीटर जब्त स्प्रिट की केमिकल एग्जामिनेशन रिपोर्ट आई है, जिसमें मेथनॉल पाई गई है। जब्त स्प्रिट की इसी खेप का कुछ हिस्सा तुरकौलिया के परसौना व बालगंगा में शराब तस्कर...