सीवान, मार्च 18 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले का एक एसटीएफ जवान सोमवार को पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया। शहीद जवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी प्रभु यादव का पुत्र श्रीराम यादव हैं। जवान के शहीद होने की जैसे ही खबर लोगों को हुई कि शोक की लहर दौड़ गयी। इधर, मंगलवार की दोपहर को शहीद का पार्थिव शरीर इनके गांव पुरैना लाया गया। शहीद का शव पहुंचने से पहले ही काफी संख्या में ग्रामीण गांव में इकठ्ठा होना शुरू हो गए थे। जैसे ही, शव गांव की सीमा के आसपास पहुंचा कि आसपास के गांवों के भी पहुंच गए। इधर, शव के घर पहुंचते ही शहीद के पार्थिव शरीर की एक झलक पाने के लिए लोग व्याकुल दिखे। हर तरफ भीड़ नजर आ रही थी और इस भीड़ में महिलाएं, पुरुष व बच्चे भी शामिल थे। शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.