पटना, अप्रैल 11 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) स्थित आदापुर थाना के निजी मुंशी इंतेखान आलम को 14 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी इलाके के जमुनापुर चौक से की गयी। मुंशी पर हथियार लाइसेंस के आवेदन को थानाध्यक्ष द्वारा सत्यापन कराने एवं सत्यापन के उपरांत उनको रुपये देने के नाम पर घूस की मांग की जा रही थी। इस संबंध में पीड़ित आफताब अंसारी ने निगरानी ब्यूरो के पटना मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के जांचोपरांत आरोप का सत्यापन कराते हुए डीएसपी गौतम कृष्ण के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई की गयी। निगरानी ब्यूरो ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ के बाद उनको मुजफ्फरपुर के विशेष निगरानी न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...