नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Bihar News: बिहार के मोतिहारी में संदिग्ध मौत मरने वालों की संख्या चार हो गई है। परिजनों का कहना है कि शराब पीने से बीमार होने के बाद मौत हो रही है। इस दावे के इतर पुलिस अबतक संदिग्ध मौत मानकर छानबीन कर रही है। बुधवार को एक युवक की मौत हो गई जबकि, गुरुवार को इलाज के दौरान एक अन्य बीमार ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को सुबह में सरकारी अस्पताल में इलाजरत एक अधेड़ ने भी दम तोड़ दिया जबकि, रघुनाथपुर के हल्दिया निवासी हीरालाल भगत की हुई मौत शहर के एक निजी नर्सिंग होम में हुई। सदर अस्पताल में सात बीमारों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कई बीमार निजी अस्पताल में छिपकर इलाज करवा रहे हैं। बीमारों की कुल संख्या 15 बताई जा रही है। शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की सदर अस्पताल में हो गई मौत हो गई। मृतक की पहचान परसौना दलित...