मोतिहारी, फरवरी 18 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे के मोतिहारी-नरकटियागंज रेलखंड पर बुधवार से एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इस रेल खंड पर बेतिया-कुमारबाग स्टेशन के बीच नवनिर्मित डबल रेल लाइन पर 12 फरवरी से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा था। इस बीच मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें कैंसिल, री-शिड्युल व डायवर्ट की गयी थी। मंगलवार को मंडल के बेतिया-कुमारबाग स्टेशन के मध्य 9.107 किमी नवनिर्मित दोहरीकृत रेल लाइन के संरक्षा संबंधी पहलुओं का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वी सर्किल) गुरु प्रकाश ने किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इस दौरान नवनिर्मित डबल रेल लाइन पर 120 किमी प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेन का इंजन दौड़ाकर निरीक्षण किया गया। उनकी ओर से हरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.