मोतिहारी, अप्रैल 20 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए हैंड पंप की मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। जिले में अभी भी 1900 हैंड पंप खराब पड़े हैं। जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीएचईडी मोतिहारी अंतर्गत 14 ब्लॉक में हैंड पंप की मरम्मत को लेकर 13 मरम्मत दल कार्यरत हैं। इस दल में हैंड पंप मिस्त्री आवश्यक सामग्री के साथ शामिल हैं। खराब पड़े हैंड पंप में वासर,लिवर, नट बोल्ट आदि को बदल नया लगाया जा रहा है। इस डिवीजन अंतर्गत करीब 2200 हैंड पंप मरम्मत लायक चिन्हित किए गए हैं जिसमें करीब 300 हैंड पंप की मरम्मत कर पेयजल सुचारू किया गया है। यह भी पढ़ें- गर्मी में हैंडपंप खराब होने से पेयजल की समस्या गंभीर जेई हैंड पंप की कर रहे सर्वे,हो रही मरम्मत : चिन्हित खराब पड़े हैंड...