नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Cyber Crime Bihar: मोतिहारी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के तार सीधे पाकिस्तान से जुड़े हैं। ये बदमाश देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर करोड़ों की ठगी करते थे और कमीशन काटकर पैसा पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजते थे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को इस मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में कल्याणपुर के खटोलवा निवासी अंकित कुमार, केसरिया के फुलतकिया के युवराज, गडहिया (मानिकपुर) के मो. साहिल और मझौलिया के चुन्नू कुमार उर्फ अतुल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 7 पासबुक, 10 एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप, 5 मोबाइल, एक ब्लैंक चेक और 3 महंगी बाइकें बरामद की हैं। कल्याणपुर थानाध्यक्ष विनीत कुमार न...