मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केवल कोढ़ा गिरोह ही नहीं शहर में मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छिनतई के लिए मोतिहारी के अपराधियों का बाइकर गैंग भी धावा बोल रहा है। यहां से छीनी गई सोने की चेन को गलाकर मोतिहारी के आभूषण व्यवसायी ने बड़ी संपत्ति खड़ी कर ली। कच्ची पक्की से छिनतई में तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया है। इस गैंग में कई अन्य शातिरों को चिह्नित किया गया है, जिसके सत्यापन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।एसडीपीओ नगर-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनोज सिंह और सुगौली थाना क्षेत्र के मुन्ना सिंह ने बीते तीन अप्रैल को कच्ची पक्की में रामसखी देवी से सोने की चेन छीन ली थी। उनकी पहचान के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.