सुल्तानपुर, मार्च 14 -- सुल्तानपुर। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, बिहार की ओर से भारतीय विद्या परम्परा और महाकवि कालिदास के साहित्य की शाश्वतता विषय पर 20 मार्च से दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस गौरवशाली अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा को भी अतिथि वक्ता के रुप में आमंत्रित किया गया है। इस सेमिनार में देश विदेश के कई विद्वान और मर्मज्ञ हिस्सा लेंगे। इस अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार में आमंत्रित करने के लिए उन्होंने विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. संजय श्रीवास्तव तथा आयोजक प्रो. प्रसून दत्त सिंह को धन्यवाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.