गोड्डा, अप्रैल 30 -- गोड्डा संवाद सूत्र। मोतिया ओपी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक हृदयविदारक घटना ने शादी समारोह की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। बारात के दौरान डीजे संचालन के बीच हुए इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहुरिया गांव से एक बारात परासी गांव पहुंची थी। बारात में धूमधाम से डीजे बज रहा था और लोग खुशी से झूम रहे थे। इसी बीच डीजे सेट और जनरेटर के बीच जुड़े बिजली के तार में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। इस दौरान डीजे स्टाफ के रूप में कार्य कर रहे गुड्डू कुमार (कैथा गांव निवासी) उस तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए。 यह भी पढ़ें- बेटी की विदाई से पूर्व करंट लगने से मां की मौत, खुशियां मातम में बदलीघटनास्थल पर अफरा तफरी घटना होते ही मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.