भदोही, नवम्बर 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को आपरेशन कैंप का आयोजन हुआ। इंडियन रेड क्रास सोसाइटी द्वारा आयोजित कैंप में कुल 17 आंख मरीजों का ऑपरेशन हुआ। मरीजों का ऑपरेशन लेंस के प्रयोग से किया गया। अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत मरीजों का आपरेशन हुआ। मरीजों का ऑपरेशन डॉ. पीके सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार एवं लालचंद ने संयुक्त रूप से किया। रेड क्रॉस के सचिव डॉ. भारतेन्दु द्विवेदी ने बताया कि 15 नवंबर को सुबह दवा और चश्मे के साथ मरीजों को छोड़ा जाएगा। आपरेशन के बाद अल्पाहार और भोजन की व्यवस्था रेड क्रॉस की ओर से की गई है। शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस के सदस्य रमेश चंद्र त्रिपाठी, मो. इरशाद खान, अरविंद भट्टाचार्य, अभय श्रीवास्तव , आलोक कुमार, अब्दुल वाहिद अंसारी, मनीष, कोषाध्यक्ष हरेन्द्र प्रताप सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.