चाईबासा, अप्रैल 17 -- चाईबासा। अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल चाईबासा स्थित नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद के 8 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। नेत्र सर्जन डॉ सेलीन सोसन टोपनो के अनुसार 3 मरीजों की फेको विधि से तथा 5 मरीजों का एसआईसीएस विधि से ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा चौधरी, नेत्र पदाधिकारी डॉ मनोज सिंह मुंडा, नेत्र सहायक, रमण कुमार सिंह, कविता महतो, परिचारिका ज्योति हेरेंज, संजना देवी एवं ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर के अलावे प्रशिक्षु एएनएम आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...