वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी नटीनियादाई व्यापार मंडल और आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से नवलपुर (मीरापुर बसही) स्थित जेपीएच पब्लिक स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर लगा। इसमें 250 से अधिक लोगों की जांच हुई। 55 लोगों को मोतियाबिंद की समस्या थी। आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल में इनका नि:शुल्क ऑपरेशन होगा। संचालन राजेश श्रीवास्तव एवं पंकज सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एपी सिंह ने दिया। राजेश वर्मा, बबलू , महामंत्री आनन्द जायसवाल, करन यादव , दीपू कश्यप, नीरा गोंड, राजू, अमित वर्मा,ओमवीर सिंह, संदीप यादव, सुनील खेतान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.