हमीरपुर, मार्च 26 -- बिवांर। कस्बा बिवांर के बाजार मोहाल के रामलीला मैदान में डॉ.राम भजन सिंह की देखरेख में सुबह 9:00 से 1:00 बजे तक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड से आई टीम के डॉ.महेंद्र मिश्रा ने 65 मरीजों की आंख की जांच की। जिसमें मोतियाबिंद के 14 मरीज मिले। जिन्हें आपरेशन के लिए टीम अपने साथ जानकी कुंड ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...