मोतिहारी, दिसम्बर 16 -- मोतिहारी। लायन्स क्लब ऑफ मोतिहारी कपल के तत्वावधान में स्थानीय संस्कार नेत्रालय में मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया। दूसरे दिन मरीजों को चश्मा, दवा का वितरण किया गया । शिविर में 110 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें 34 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। कार्यक्रम की सफलता में डॉ अशोक कुमार, प्रमोद लोहिया, अनिल अग्रवाल, मनीष राज ,नवीन निशांत, डॉ राकेश चंद्रा, अमित सिंह का योगदान रहा। मौके पर अध्यक्ष रेणु लोहिया, सुनीता जायसवाल, शालू मोदी ,सीमा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, अनिता बाजोरिया, अंगद सिंह, अनीता सिंह, चंदू मिश्रा, मालती मिश्रा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.