गुमला, फरवरी 7 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला उपभोक्ता फोरम गुमला में चिकित्सकीय लापरवाही से जुड़ा एक मामला सामने आया है। इस संबंध में गुमला के अधिवक्ता शैलेंद्र नेहरू ने रांची के प्लाजा चौक स्थित क्लीनिक के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन के विरुद्ध शिकायत आवेदन दायर किया है। शिकायतकर्ता ने आवेदन में बताया है कि 17 सितंबर 2025 को उन्होंने डॉ. राजीव रंजन से मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के बाद भी उनकी आंखों से स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित चिकित्सक से संपर्क किया, लेकिन उन्हें केवल आंखों में ड्रॉप डालते रहने की सलाह दी जाती रही। इसके बावजूद उनकी दृष्टि में कोई सुधार नहीं हुआ।शिकायतकर्ता का आरोप है कि समय पर सही उपचार और उचित जांच नहीं किए जाने के कारण उनकी आंखों की स्थिति में सुधार नहीं हो सका,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.