बुलंदशहर, मई 9 -- डिबाई। राजकीय नेत्र चिकित्सालयों में मोतियाबिंद ऑपरेशन के क्षेत्र में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अब्दुल रशीद ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया है। शासन द्वारा जारी रैंकिंग में यह उपलब्धि राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए शिविरों में किए गए सफल मोतियाबिंद ऑपरेशनों के आधार पर दी गई है। डॉ. अब्दुल रशीद द्वारा डिबाई के भीमपुर दोराहा स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1111 सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए। उनकी सेवाओं और कुशल सर्जरी के चलते मरीजों को बेहतर उपचार मिला तथा अस्पताल की प्रदेश स्तर पर पहचान बनी।बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2633 एवं 2024-25 में 2574 डॉ. अब्दुल रशीद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे थे। हालांकि जनवरी माह में उनका स्था...