अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद रोशनी प्रभावित होने के मामले में बयान दर्ज किए जा रहे हैं। गुरुवार तक दो मरीजों के बयान दर्ज हो चुके हैं। दोनों मरीजों का अस्पताल में दोबारा नेत्र परीक्षण भी कराया गया, ताकि वर्तमान स्थिति का चिकित्सकीय आकलन किया जा सके। समिति के सदस्यों ने मरीजों से ऑपरेशन की तिथि, उसके बाद महसूस हुई दिक्कतों, दी गई दवाओं और फॉलोअप के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। यह भी पूछा गया कि ऑपरेशन के बाद दृष्टि में किस प्रकार का परिवर्तन आया और क्या समय पर चिकित्सकीय परामर्श मिला। परीक्षण के दौरान नेत्र विशेषज्ञों ने आंखों की रोशनी, लेंस की स्थिति और संक्रमण संबंधी पहलुओं की जांच की। गुरुवार को बयान दर्ज कराने पहुंचे हरिओम ने बताया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है। आंख ठीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.