हजारीबाग, मई 25 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। हजारीबाग जिला मुख्यालय को पतरातु से जोड़ने वाली मोतरा सड़क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क जर्जर होने से रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग घायल हो रहे हैं। कई जगह बड़े और नुकीले पत्थर निकल आने से बाइक के टायर तक फट जा रहे हैं। पतरातु, बादम से हजारीबाग को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क मोतरा गांव से होकर गुजरती है। यह सड़क दर्जनों गांवों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। पतरातु, उरीमारी, गोंदलपुरा, हरली और नापो समेत आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोग रोज इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है और इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। यह भी पढ़ें- रामनगर से जमुआ तक बने पक्की सड़क बड़े-बड़े गड्ढों और उड़ती धूल से हादसे आम हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क की...