मोडीफाईड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न पर लाइसेंस होगा निलंबित
अलीगढ़, मई 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में मोडीफाईड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले उपकरणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन प्रवेश कुमार ने बताया कि बुधवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मोडीफाईड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 03 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया, 04 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए, जबकि 02 ट्रकों में प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले 03 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए। संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक कुमार शाह ने बताया कि मोडीफाईड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न अथवा हूटर की बिक्री एवं फिटिंग करने वाले मोटर गैराजों और वर्कशॉप का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दो वाहन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.