लखीमपुरखीरी, मई 11 -- चपरतला। एनएच 30 पर मैगलगंज क्षेत्र में मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 6 वाहनों का चालान कर 30 हजार रुपए का राजस्व वसूला गया। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र यादव ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहन न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि आमजन, बुजुर्गों, मरीजों एवं स्कूली बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं। ऐसे वाहन यातायात नियमों का खुला उल्लंघन करते हैं। जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। यह भी पढ़ें- "ड्रंक एंड ड्राइव" और प्रेसर हॉर्न के खिलाफ चलाया गया अभियान यह भी पढ़ें- मॉडिफाइड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.