मोडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले दूकानदार पर एक लाख जुर्माना
लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाताधड़धड़-गड़गड़ की अंधाधुंध आवाज संग प्रेशर हार्न के खिलाफ शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ ने मिलकर शहर में कई जगहों पर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लालबाग के एक दुकान पर छापेमारी करते हुए मोडिफाइड साइलेंसर बेचते हुए पकड़ा। जहां आटोमोबाइल के दूकानदार पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया। इस दौरान दुकान के पास मोडिफाइड साइलेंसर लगे एक बुलेट को जब्त करके थाने पहुंचाया।यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने शुक्रवार को शहर में संयुक्त अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। लालबाग क्षेत्र में अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्याम काल, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) और एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक यादव के नेतृत्व में मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर और सायरन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.