लखनऊ, मई 8 -- परिवहन विभाग ने मोडिफाइड साइलेंसर पर एक बुलेट को सीज किया और 11 के चालान किए। जांच अभियान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित चार बुलेट बाइक सर्विस सेंटरों पर शुक्रवार को चलाया गया। चारों सेंटरों को भी परिवहन विभाग की ओर से नोटिस भेजी जा रही है। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पाण्डेय के निर्देश पर एआरटीओ आलोक कुमार यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम में पीटीओ एपी देव, आभा त्रिपाठी और अनिता वर्मा सहित पुलिस टीम शामिल रही। परिवहन विभाग की टीम ने आलमबाग में नहरिया के पास, सरोजनी नगर थाना के पास, दुबग्गा के पास और इंजीनियिरिंग कॉलेज क्षेत्र में स्थित बुलेट सर्विस सेंटरों पर जाकर अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- मॉडिफाइड साइलेंसर वाली दस बुलेट का चालान आरटीओ के अनुसार इस दौरान सर्विस सेंटर में 11 बुलेट ऐसी मिलीं, जिनकी सर्विस की जा रही थी...