मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला विशेष अभियान, दो बुलेट सीज
बलरामपुर, मई 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से फुलवरिया चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में मोडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगी दो बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया, जबकि चार अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट वाहन चला रहे 57 मोटरसाइकिल चालकों के साथ तीन सवारी बैठाकर चलने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए। यह भी पढ़ें- मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न लगाना पड़ा भारी, चालान व ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.