गाजीपुर, अप्रैल 18 -- गाजीपुर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर जनपद में मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान 100 से अधिक बाइकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर लगभग एक दर्जन वाहनों का चालान किया गया। अभियान के तहत अधिकारियों ने शहर के प्रमुख इलाकों विश्वेश्वरगंज, लंका, बंशीबाजार, रौजा और रेलवे स्टेशन रोड पर विशेष निगरानी रखी। जांच के दौरान कई बाइकों में तेज आवाज वाले अवैध साइलेंसर पाए गए, जिन पर तत्काल कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस टीम ने बुलेट सर्विस शॉप्स पर पहुंचकर संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि किसी भी वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाया जाए। यह भी पढ़ें- बुलेट से निकलवाए कानफोड़ू साइलेंसर नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई। एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि यह अभियान आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.