मोडिफाइड साइलेंसरों पर हरिद्वार पुलिस ने की कार्रवाई
देहरादून, मई 11 -- हरिद्वार। मोडिफाइड बाइक साइलेंसरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइक चालकों से जब्त किए गए सौ से अधिक मोडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा।इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जिन्हें जागरूकता और नियमों के पालन से कम किया जा सकता है।अभियान के दौरान कई दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर जागरूक भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.