मोड़े माझी के खिलाफ समाज में भ्रम फैलाना अनुचित
आदित्यपुर, अगस्त 31 -- गम्हरिया। संथाल सरना उमूल में आयोजित बैठक में मोड़े माझी प्रतिनिधि दल ने देश परगना की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता माझी बाबा सह मोड़े माझी प्रतिनिधि जोगेंद्र मार्डी ने की। वक्ताओं ने कहा कि संथाल समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था सदियों पुरानी है और मोड़े माझी के अस्तित्व को लेकर भ्रम फैलाना गलत है। प्रतिनिधि दल ने कहा कि वे देश परगना सहित समाज के सभी पारंपरिक पदों का सम्मान करते हैं, लेकिन सामाजिक नियमों की अनदेखी और किसी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाज की व्यवस्था पारंपरिक नियमों और सामूहिक निर्णयों से चलती है। बैठक में शिक्षा के प्रसार और समाज की परंपरा व सामाजिक अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक में देव मार्डी, भोगान मार्डी, सुरेश हांसदा, भोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.